1st Bihar Published by: Gautam Kumar Updated Nov 05, 2019, 9:49:54 PM
- फ़ोटो
JAMUI: नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. लड़की सोनो थाना क्षेत्र के एक स्कूल से पढ़ कर घर लौट रही थी. इस दौरान ही युवक ने अगवा कर लिया और तीन दिनों तक उसके साथ रेप किया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक नवंबर की दोपहर बटिया गांव निवासी मुरली पासवान द्वारा लड़की के मुंह को दबाकर उसे एक कार में अगवा कर उसे गुप्त स्थान पर ले गया और फिर इस घटना को अंजाम दिया.
पुलिस के द्वारा बढ़ते दबाव के बाद चार नवंबर की रात आरोपी युवक के साथ आये एक वाहन चालक द्वारा छात्रा को सोनो बाजार में छोड़ दिया. जिसके बाद छात्रा घर पहुंच घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. फिर परिजन लड़की को लेकर थाना गए और केस दर्ज कराया. पुलिस ने लड़की को आज मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.