Hindi News / news / JCB ड्राइवर की गलती से 2 लोगों की स्पॉट डेथ, तिलक समारोह से...

JCB ड्राइवर की गलती से 2 लोगों की स्पॉट डेथ, तिलक समारोह से लौट रहे थे दोनों

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Feb 27, 2020, 1:36:10 PM

JCB ड्राइवर की गलती से 2 लोगों की स्पॉट डेथ, तिलक समारोह से लौट रहे थे दोनों

- फ़ोटो

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों व्यक्ति एक तिलक समारोह से घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान दोनों की मौत हो गई. दोनों की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना जहानाबाद जिले के काको थाना इलाके की है. जहां अलीगंज पाली गांव में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक JCB ड्राइवर की गलती के कारण दोनों की मौत हुई है. बताया जा रहा है की दोनों बाइक से आ रहे थे. इस दौरान जेसीबी की मदद से खुदाई चल रही थी. JCB ड्राइवर ने गलती से हैंडल घुमा दिया. जिसके कारण बाइक जेसीबी से टकराकर गिर गई. इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया. 


मौत की खबर मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी तिलक समारोह को अटेंड कर घर वापस लौट रहे थे. दोनों की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.