1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2024, 9:09:09 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। जेडीयू ने अपने विधायकों को पटना के होटल चाणक्या में नजरबंद किया है। पटना के होटल चाणक्या में जेडीयू विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। जेडीयू विधायक आज रात यही रहेंगे।
जेडीयू विधानमंडल की बैठक में चार विधायक के गायब रहने के बाद यह फैसला लिया गया है। मदन सहनी, राज कुमार, लेसी सिंह सहित 3 महिला विधायक भी होटल चाणक्या में नजर आएं। लेसी सिंह से जब पूछा गया कि वो होटल चाणक्या क्यों आई हैं? उन्होंने कहा कि कोई गेस्ट यहां ठहरे हैं उनसे मिलने आई हूं।
जेडीयू के तीन विधायकों का फोन बंद हैं। जेडीयू विधानमंडल की बैठक में पांच विधायक नहीं पहुंचे वही बीजेपी के तीन विधायक बोधगया नहीं गये थे। जिसके बाद जेडीयू विधायकों को पटना के होटल चाणक्या में नजरबंद करके रखा गया है।






