Hindi News / news / JDU कोटा से MLC बनने वाले उम्मीदवारों के नाम तय, अशोक चौधरी समेत...

JDU कोटा से MLC बनने वाले उम्मीदवारों के नाम तय, अशोक चौधरी समेत इन 6 चेहरों को मिली जगह

1st Bihar Published by: Updated Mar 17, 2021, 11:59:58 AM

JDU कोटा से MLC बनने वाले उम्मीदवारों के नाम तय, अशोक चौधरी समेत इन 6 चेहरों को मिली जगह

- फ़ोटो

DESK : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सबकी नजरें राज्यपाल कोटे से विधानपरिषद् में मनोनयन की 12 सीटों पर टिकी  हुई थी. अब दोनों पार्टियों ने यह साफ कर दिया है कि इनके बीच 6-6 सीटों को लेकर सहमति बन गई है. 

JDU कोटा से MLC बनने वाले उम्मीदवारों के नाम को लेकर सुत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अशोक चौधरी संजय सिंह, उपेंद्र कुशवाहा ,संजय गांधी , ललन सर्राफ, रामवचन राय को जदयू कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा. 

बता दें कि राज्यपाल कोटे की एमएलसी सीटों पर कला, विज्ञान, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को मनोनीत किया जाता है. राज्यपाल द्वारा मनोनीत होने वाले एमएलसी सदस्यों के नामों की सिफारिश राज्य सरकार ही करती है. इसके बावजूद यह राज्यपाल पर निर्भर करता है कि वह सरकार की सिफारिश को मानें या उसे लौटा दें. लेकिन, राज्य सरकार की दोबारा भेजी गई सिफारिश को राज्यपाल की मंजूरी मिल जाती है.