Hindi News / news / JDU MLC तनवीर अख्तर का निधन, IGIMS में कोरोना का चल रहा था...

JDU MLC तनवीर अख्तर का निधन, IGIMS में कोरोना का चल रहा था इलाज

1st Bihar Published by: Updated May 08, 2021, 11:45:25 AM

JDU MLC तनवीर अख्तर का निधन, IGIMS में कोरोना का चल रहा था इलाज

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है. कोरोना संक्रमण के कारण जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी तनवीर अख्तर का निधन हो गया है. तनवीर अख्तर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनका पटना के IGIMS में इलाज चल रहा था. 




उनकी सेहत में लगातार गिरावट हो रही थी. बताया जा रहा है कि लंग्स इन्फेक्शन और ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग आखिरकार तनवीर अख्तर अब से थोड़ी देर पहले हार गए पटना के आईजीआईएमएस में उन्होंने अंतिम सांस ली है. 




तनवीर अख्तर के निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. इसके पहले भी बीजेपी के एक एमएलसी का कोरोनावायरस से निधन हो गया था जेडीयू के विधायक रहे मेवालाल चौधरी भी करुणा की वजह से इस दुनिया में नहीं रहे