Hindi News / news / जेडीयू ने गिरिराज सिंह को बताई हैसियत : नीतीश के पैरों की धूल...

जेडीयू ने गिरिराज सिंह को बताई हैसियत : नीतीश के पैरों की धूल बराबर भी नहीं हैं गिरिराज, डिरेल हो चुके हैं

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2019, 1:19:55 PM

जेडीयू ने गिरिराज सिंह को बताई हैसियत : नीतीश के पैरों की धूल बराबर भी नहीं हैं गिरिराज, डिरेल हो चुके हैं

- फ़ोटो

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर जेडीयू ने अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। जेडीयू ने गिरिराज सिंह को डिरेल बताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह जैसे लोग नीतीश कुमार के ऊपर बयानबाजी करने से पहले अपनी हैसियत जान लें। संजय सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। जेडीयू उन्हें नोटिस तक नहीं लेता।

संजय सिंह ने गिरिराज सिंह को डिरेल बताते हुए कहा है कि पटना में पीड़ितों की मदद करने के बजाय गिरिराज सिंह केवल ट्वीट करना जानते हैं। संजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी के नेता जबरन हमारा मुंह ना खुलवाएं। अगर हमारा मुंह खुल गया तो बीजेपी पानी पानी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जेडीयू के तेवर लगातार तल्ख हैं लेकिन संजय सिंह की तरफ से दिया गया यह ताजा बयान अब तक का सबसे बड़ा हमला है।