1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sep 25, 2019, 11:50:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : उप चुनाव को लेकर एनडीए के अंदर सीटों का बंटवारा हो गया है। पहले से तय फार्मूले के मुताबिक जेडीयू 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी किशनगंज विधानसभा सीट पर उम्मीदवार देगी जबकि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एलजीपी का उम्मीदवार होगा। जेडीयू ने अपनी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया है।
अजय सिंह को दरौंदा, लालधारी यादव को बेलहर, लक्ष्मीकांत मंडल को नाथनगर और अरुण यादव को सिमरी बख्तियारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को जल्द ही पार्टी की तरफ से सिंबल भी दे दिया जाएगा। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि एनडीए की साझा प्रेस वार्ता में उपचुनाव को लेकर घोषणा की जाएगी।
किशनगंज सीट पर बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार दिया जाएगा बीजेपी अधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। जबकि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एलजेपी की तरफ से पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस पासवान उम्मीदवार होंगे।