Hindi News / news / JDU ऑफिस में कर्पूरी जयंती समारोह, सीएम समेत कई नेता हो रहे शामिल

JDU ऑफिस में कर्पूरी जयंती समारोह, सीएम समेत कई नेता हो रहे शामिल

1st Bihar Published by: Updated Jan 24, 2021, 11:30:15 AM

JDU ऑफिस में कर्पूरी जयंती समारोह, सीएम समेत कई नेता हो रहे शामिल

- फ़ोटो

PATNA:  जेडीयू ऑफिस में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेता पहुंचे हुए हैं. 



जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, कई सांसद, विधायक और नेता शामिल हो रहे हैं. इसे अलावे सैकड़ों जेडीयू कार्यकर्ता भी जेडीयू ऑफिस पहुंचे हुए हैं. 



सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी जंयती समारोह का शुभारंभ किया और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रंद्धाजलि दी. जननायक की जंयती पर आज पटना में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कई राजनीतिक दलों के ऑफिस में भी आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.