Hindi News / news / जेडीयू सांसद ललन सिंह का दावा, जल्द अंडरग्राउंड होने वाले हैं महागठबंधन के...

जेडीयू सांसद ललन सिंह का दावा, जल्द अंडरग्राउंड होने वाले हैं महागठबंधन के नेता

1st Bihar Published by: Updated Oct 20, 2019, 3:08:09 PM

जेडीयू सांसद ललन सिंह का दावा, जल्द अंडरग्राउंड होने वाले हैं महागठबंधन के नेता

- फ़ोटो

LAKHISARAI : जेडीयू सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन के नेताओं को लेकर बड़ा दावा किया है। ललन सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के नेता जल्द ही अंडरग्राउंड होने वाले हैं। 24 अक्टूबर के बाद तलाशने के बावजूद महागठबंधन के नेता कहीं नजर नहीं आएंगे। 


जेडीयू सांसद ने कहा है कि बिहार में विधानसभा की 5 और लोकसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए की जीत तय है। सांसद ललन सिंह ने कहा है कि इस बार विपक्ष उपचुनाव के अंदर जीरो पर आउट होगा। 


ललन सिंह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जिस तरह गठबंधन के नेता अंडर ग्राउंड हो गए थे, ठीक उसी तरह इस बार भी उपचुनाव के नतीजे आते ही सब के सब भूमिगत हो जाएंगे।