ब्रेकिंग न्यूज़

EOU RAID : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर रेड, EOU से बचने के लिए पत्नी ने जलाया नोटों का बंडल, फिर भी 35 लाख कैश...करोड़ों के जमीन के कागजात बरामद Governor salary in India: राज्यपाल की कितनी होती है सैलरी? जानें... कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है इस पद पर Bihar Politics: मुंगेर में राहुल और तेजस्वी का भारी विरोध, आंबेडकर की प्रतिमा का करना था अनावरण,लेकिन नहीं रुका काफिला Becoming doctor in USA: बिना रेजिडेंसी अमेरिका में प्रैक्टिस कर सकते हैं भारतीय MBBS डॉक्टर? जानिए...पूरी डिटेल PM Modi Bihar Visit: CM नीतीश ने सिमरिया में मोदी से कर दीबड़ी मांग, PM ने पलक झकपते किया पूरा; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Education: बिहार के इस जिले में टीचरों ने किया बड़ा खेल, अब चली जाएगी नौकरी PATNA NEWS: राजधानी में डीलर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा Bihar SIR : SIR के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने राजद और कांग्रेस को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा को कितने दिनों तक घर पर रखना है शुभ? जानें... परंपरा और मुहूर्त BIHAR STF : बिहार चुनाव से पहले एक्शन में पुलिस टीम, इन राज्यों में भी दिखा बिहार STF का एक्शन

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष..वे रास्ते पर चल रहे हैं..2024 नजदीक आ रहा है

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 21 Dec 2023 09:36:20 PM IST

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष..वे रास्ते पर चल रहे हैं..2024 नजदीक आ रहा है

- फ़ोटो

PATNA: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर हंगामे के दौरान सदन में आसन के अपमान के आरोप में अब तक 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के सांसदों की एक ही मांग है कि संसद में जो दो लोग घुस आये थे आखिर सुरक्षा में कहां चुक हुई। देश के गृह मंत्री अमित साह इस पर सदन में बयान दें और इस पर चर्चा भी होनी चाहिए। अमित शाह विपक्ष के सवाल का जवाब दें। 


क्योंकि इस देश का आईबी और रॉ उनके ही नियंत्रण में है। गृह मंत्री संसद के सदस्य है। उनको लोकतंत्र पर भारी भरोसा है। दिनभर सुबह से लेकर शाम तक लोकतंत्र का जाप करते रहते हैं। वे लोकतंत्र के मंदिर में बयान नहीं देंगे अहमदाबाद में जाकर बयान देंगे। विपक्षी सांसद यदि मांग पर अडिग रहेंगे तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। अब यही उनकी लोकतंत्र की परिभाषा है।


बीते दिनों जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इंडिया बैठक को लेकर तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास इतना भी फंड नहीं था कि बैठक में समोसे खिला सके। केवल चाय और बिस्किट पर मीटिंग खत्म हो गई जबकि इसके पहले समोसा मिलता था। सुनील पिंटू के इस तरह के बयान पर जेडीयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सुनील पिंटू रास्ते पर है। एक बार बहुत पहले हमने मजाक में पूछा था कि कब तक यहां टिकेंगे तब उन्होंने कहा था कि 2024 तक टिक जाएंगे। ललन सिंह ने आगे कहा कि अब तो 2024 नजदीक आ रहा है तो वे रास्ते पर चल रहे हैं। 


विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक बीते मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में हुई थी। जिसमें ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि यह बैठक बहुत ही सफल रही। तीन सप्ताह के भीतर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। जो भाजपा को बुरा लग रहा है। 


नीतीश के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह सब बीजेपी की उपज है। भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार यह कहे हैं क्या कि वो पीएम उम्मीदवार हैं। वही आरएसएस पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि आरएसएस जातीय गणना का विरोध कर रही है और पीएम मोदी और भाजपा नेता जातीय आधारित ट्वीट कर रहे हैं। क्या कीजिएगा इन लोगों का यही काम है।