Hindi News / news / JDU विधायक गोपाल मंडल ने चुनाव में हार का ठीकरा नीतीश पर फोड़ा,...

JDU विधायक गोपाल मंडल ने चुनाव में हार का ठीकरा नीतीश पर फोड़ा, बोले.. आलाकमान की गलती ने नाथनगर सीट पर हरवाया

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jan 04, 2021, 10:00:34 AM

JDU विधायक गोपाल मंडल ने चुनाव में हार का ठीकरा नीतीश पर फोड़ा, बोले.. आलाकमान की गलती ने नाथनगर सीट पर हरवाया

- फ़ोटो

BHAGALPUR : विवादों में घिरे रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अब एक और बड़ा विवादित बयान दिया है. विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा जेडीयू विधायक में अपनी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माथे पर फोड़ा है. गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गोपाल मंडल यह दावा कर रहे हैं कि नाथनगर विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल की हार आलाकमान की गलती की वजह से हुई है.

 इतना ही नहीं भागलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की हार को लेकर भी गोपाल मंडल वायरल वीडियो में अजीबोगरीब दावा कर रहे हैं. गोपाल मंडल का कहना है कि बीजेपी ने भागलपुर सीट पर उम्मीदवार देने में गलती की और रोहित पांडे जैसे साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवार को टिकट नहीं देना चाहिए था. अगर भागलपुर से कोई बाहुबली छवि का और ताकतवर उम्मीदवार होता तो यह सीट भी एनडीए के खाते में आ जाती.