1st Bihar Published by: Updated Jun 21, 2022, 9:35:38 PM
- फ़ोटो
DESK: सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाई गयी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह ऐलान किया है। झारखंड की नौंवी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। इससे पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रहीं।
अगले महीने की 25 तारीख को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 29 जून को पर्चा भरने की आखिरी तारीख है। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु के नाम पर मुहर लगाई है। मंगलवार की देर शाम को बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु के नाम पर सहमति बनी। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल थे। द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। 64 साल की मुर्मु झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रही हैं।