1st Bihar Published by: Updated Dec 05, 2019, 7:50:08 AM
- फ़ोटो
DESK : एयरटेल-वोडफोन के बाद अब टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने नए टैरिफ प्लान्स की घोषणा कर दी. पिछले टैरिफ प्लान्स के मुताबिक नया टैरिफ प्लान्स 40 प्रतिशत तक महंगा है.

कंपनी ने नया All In One प्लान पेश किया है. ये सभी प्लान्स 6 दिसंबर से लागू कर दिए जाएंगे. नए प्लान्स के तहत ग्राहक को हर दिन 1.5GB डेटा मिलेगा.

नये मोबाइल और डेटा प्लान के मुताबिक, जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी प्रति दिन डेटा वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.
