1st Bihar Published by: RANJAN Updated May 28, 2021, 6:40:16 PM
- फ़ोटो
KAIMUR: भभुआ में लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस पर उपद्रवी तत्वों ने हमला बोल दिया। उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर ईंट और पथर से हमला कर दिया गया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इसकी सूचना जब भभुआ थाना प्रभारी और कैमूर एसपी को मिली। एएसपी अभियान नितिन कुमार और भभुआ थाना प्रभारी रामानंद मंडल दल-बल के साथ वार्ड नंबर 15 में पहुंचे जहां घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उपद्रव में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उपद्रवियों द्वारा किए गये पथराव में पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
एएसपी अभियान नितिन कुमार ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 15 में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ायी जा रही है। जब पुलिस वहां पहुंची तब उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पथराव में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।