1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2019, 5:26:43 PM
- फ़ोटो
PATNA: सीएम नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे. वर्तमान में नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और नीतीश का दूसरे बार भी अध्यक्ष बनना लगभग तय हैं. इसको लेकर दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार के प्रतिनिधि नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे, इसमें खुद सीएम नीतीश नहीं जाएंगे.
बताया जा रहा है कि बिहार में आपदा के कारण नीतीश कुमार खुद दिल्ली जाकर नामांकन नहीं करेंगे.
बता दें कि पटना में पांच दिनों से कई एरिया में जलजमाव के कारण हजारों लोग अपने घरों में कैद है और इसके अलावे बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित है. ऐसी स्थिति में वह दिल्ली नहीं जाएंगे.