1st Bihar Published by: Updated Apr 26, 2021, 3:58:25 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 4 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि जब पेट्रोल पंप कर्मी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे तभी दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।