Hindi News / news / Katihar News: रोहतास के बाद कटिहार में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने...

Katihar News: रोहतास के बाद कटिहार में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 06, 2024, 6:24:06 PM

Katihar News: रोहतास के बाद कटिहार में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत

- फ़ोटो

KATIHAR: रोहतास में सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि कटिहार मे बड़ा हादसा हो गया। कटिहार में डूबने से चार लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली रेलवे हॉल्ट के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, समेली प्रखंड के चांदनी चौक इलाके के रहने वाले बच्चे समेली रेलवे हॉल्ट सरैया के पास नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान चार बच्चे गहरे पानी मे चले गए, जिससे डूबने से चारों किशोर की जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनो में कोहराम मच गया है।