1st Bihar Published by: Updated Jun 24, 2020, 5:12:58 PM
- फ़ोटो
DESK : टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. इसके लिए कुछ दिनों पहले केबीसी रजिस्ट्रेशन (KBC Registration) भी हो गया है. पर यदि आप ने ये मौका गवां दिया है तो आपको एक और सुनहरा मौका मिलने वाला है. पर इसके लिए आपको केबीसी के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन द्वारा रखी गई शर्त को पूरा करना होगा. इस शर्त को पूरा करने पर ही आप 12वें सीजन में शामिल हो सकते हैं.
दरअसल KBC के मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन रीओपन करने का फैसला किया है. ये जानकारी खुद बिग बी ने अपने दर्शकों को दी है. लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है. शर्त ये है कि फिर से रजिस्ट्रेशन सभी लोग नहीं बल्कि वो कर सकेंगे, जो सोनी लिव ऐप के यूजर्स हैं. इन यूजर्स से 25 जून से लेकर 3 जुलाई तक सवाल पूछे जाएंगे. इस राउंड के बाद चुने गए कंटेस्टेंट्स को डिजिटल ऑडिशन के लिए इनवाइट किया जाएगा.
आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो के जरिये अमिताभ ने जानकारी दी थी कि केबीसी 12 से जुड़े सरे वीडियो को अमिताभ बच्चन ने घर में रह कर ही शूट किया था. कोरोना संकट को देखते हुए ये कदम उठाया गया था. पर अब महाराष्ट्र सरकार ने आज से 33 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी में सेट पर शूटिंग करने की अनुमति है.