1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2022, 12:38:19 PM
- फ़ोटो
DESK : बड़ी खबर उत्तराखंड के केदारनाथ से आ रही है, जहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। घटना केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में घटी है। घटना के पीछे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।
आपको बता दें, आर्यन कंपनी के इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जब ये हेलिकॉप्टर केदारघाटी की तरफ बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये हादसे का शिकार हो गया। घटना इतना दर्दनाक था कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेज़ बारिश हो रही थी। मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया है।