Hindi News / news / केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आयुर्वेद के डॉक्टर भी अब कर सकेंगे सर्जरी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आयुर्वेद के डॉक्टर भी अब कर सकेंगे सर्जरी

1st Bihar Published by: Updated Nov 22, 2020, 9:26:12 AM

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आयुर्वेद के डॉक्टर भी अब कर सकेंगे सर्जरी

- फ़ोटो

DESK : केंद्र सरकार ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अब आयुर्वेद की डिग्री प्राप्त डॉक्टर अब जनरल और ऑर्थोपेडिक सर्जरी के साथ की आंख, कान और गले की सर्जरी भी कर सकेंगे. 

भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के मुताबिक सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पीजी के स्टूडेंट्स को सर्जरी के बारे में गहन जानकारी दी जाएगी. आयुर्वेद के स्टूडेंट्स को अभी सर्जरी के बारे में पढ़ाया तो जाता है, लेकिन  उनके सर्जरी करने को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं थी. 

पर अब सरकार के नोटिफिकेशन के बाद आयुर्वेद के पीजी के छात्रों को आंख, नाक, कान, गले के साथ ही जनरल सर्जरी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन छात्रों को ग्लुकोमा, मोतियाबिंद हटाने, स्तन की गांठों, अल्सर की सर्जरी करने का अधिकार होगा.