Hindi News / news / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मृतक मुखिया की पत्नी से की मुलाकात... हर...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मृतक मुखिया की पत्नी से की मुलाकात... हर संभव मदद का दिया आश्वासन

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Feb 23, 2023, 3:46:55 PM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मृतक मुखिया की पत्नी से की मुलाकात... हर संभव मदद का दिया आश्वासन

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में 2 फरवरी को परना पंचायत के मुखिया की बदमाशों ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरिराज सिंह मृतक मुखिया के परिजनों से मुलाकात करने परना गांव पहुंचे। 


मृतक मुखिया की पत्नी से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मृतक मुखिया की पत्नी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गिरिराज सिंह के सामने परना गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हत्यारों को फांसी देने के नारे भी लगाए। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुखिया के पत्नी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कैथमा गांव में अपहरण कर छात्र की हत्या के बाद परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। नागदह गांव में खाद व्यवसाई की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी उसके परिजनों से आज मुलाकात करेंगे।