Hindi News / news / खगड़िया सरकारी अस्पताल का हाल, जिंंदा रोगी को किया मृत घोषित, परिजनों ने...

खगड़िया सरकारी अस्पताल का हाल, जिंंदा रोगी को किया मृत घोषित, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 22, 2019, 2:21:53 PM

खगड़िया सरकारी अस्पताल का हाल, जिंंदा रोगी को किया मृत घोषित, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

- फ़ोटो

KHAGARIYA: जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. मामला जिले के खगड़िया सदर अस्पताल का है. बताया जाता है कि मानसी के बख्तियारपुर के एक युवक को सांप काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि जब अजीत को अस्पताल लाया गया था तब वह जिंदा था, पर समय पर इलाज न होने के कारण उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने ऑन ड्यूटी डॉक्टर अशोक कुमार की जमकर पिटाई की और अस्पताल में तोड़फोड़ की. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है.