Hindi News / news / खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, आपस में भिड़े दो सगे भाई, 8...

खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, आपस में भिड़े दो सगे भाई, 8 लोग घायल

1st Bihar Published by: PRIYA RANJAN SINGH Updated Dec 02, 2020, 5:56:18 PM

खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, आपस में भिड़े दो सगे भाई, 8 लोग घायल

- फ़ोटो

SUPAUL : सुपौल में जमीन के कुछ टुकड़ों के लिए दो सगे भाइयों में जमकर विवाद हो गया. देखते-देखते विवाद खून खराबे तक पहुंच गया और दोनों पक्ष से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के सदर अस्पताल पहुंचा दिया है. 


मामला सदर थाना क्षेत्र के करिहो गांव के वार्ड नंबर 3 का है जहां 4 कट्ठा जमीन के लिए जय राम शर्मा और गंगा शर्मा के बीच विवाद चल रहा था जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन मामला सुलझ नहीं सका लेकिन जब गंगा शर्मा के परिजनों का रास्ता रोक दिया गया तो विवाद बढ़ गया. विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष तक पहुंच गया जिसमें महिला सहित 8 लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


मामले की घटना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पीड़ितों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.