ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

किन्नरों के साथ पुलिस वालों ने कर दिया बड़ा कांड, थाने में बुलाकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चुपचाप तमाशा देखते रहे थाना प्रभारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 03 Aug 2024 04:31:51 PM IST

किन्नरों के साथ पुलिस वालों ने कर दिया बड़ा कांड, थाने में बुलाकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चुपचाप तमाशा देखते रहे थाना प्रभारी

- फ़ोटो

DESK: हिन्दू धर्म में किन्नरों को विशेष स्थान प्राप्त है। किन्नरों को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में किन्नर जाते हैं उस घर का भाग्य खुल जाता है। किन्नरों की दुआ में बहुत असर होता है। ये जिसे भी अपनी दुआ दिल से देते हैं उसकी जिन्दगी संवर जाता है और तमाम तरह की परेशानी दूर हो जाती हैं। लोग किन्नरों की दुआ लेने के लिए उन्हें कपड़े, पैसे और गहने तक देते हैं। लेकिन झारखंड के जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां किन्नरों के साथ पुलिस वालों ने बड़ा कांड कर दिया है। 


थाने पर बुलाकर किन्नरों की जमकर पिटाई की गयी है। यह पिटाई किसी पब्लिक ने नहीं की है बल्कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर होती है उसी पुलिस ने थाने पर बुलाकर दो किन्नरों की ऐसी पिटाई की है कि दोनों बुरी तरह घायल हो गयी हैं। यह सब थाने के थाना प्रभारी के सामने होता रहा और वो चुपचाप तमाशा देखते रहे। जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने थाने पर दोनों किन्नरों को मिलने के लिए बुलाया था। जब दोनों थाने पर पहुंची तब थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मिलकर दोनों को खूब पीटा। घायल दोनों किन्नर अब जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। 


बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम और किन्नरों के बीच दो दिन पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दो किन्नरों को थाने पर बुलाया गया था। थाने पर पहुंचने के बाद जब थानेदार दोनों से बातचीत कर रहे थे। तभी उसी दौरान थाने में दोनों किन्नरों की पुलिस वालों ने जमकर पिटाई कर दी। 


यह सब कुछ थानेदार की उपस्थिति में हुआ लेकिन पुलिस कर्मियों को समझाने के बजाय थाना प्रभारी चुपचाप तमाशा देखते रहे। किन्नरों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने ऐसा करने से नहीं रोका। दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान देखे जा सकते हैं। दोनों किन्नर अपने साथियों के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।