Hindi News / news / किसान करेंगे बुराड़ी मैदान में धरना प्रदर्शन, एंट्री की मिली इजाजत

किसान करेंगे बुराड़ी मैदान में धरना प्रदर्शन, एंट्री की मिली इजाजत

1st Bihar Published by: Updated Nov 27, 2020, 3:41:28 PM

किसान करेंगे बुराड़ी मैदान में धरना प्रदर्शन, एंट्री की मिली इजाजत

- फ़ोटो

DESK : आखिरकार भारी हंगामे के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से मार्च निकाल रहे किसान को दल्ली में प्रवेश करने की इजाजत मिल गई है. पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में किसानों को प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है. 

हालांकि कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शन की इजाजत दी गई है. प्रदर्शन के दौरान किसान दिल्ली के किसी दूसरे इलाके में नहीं जा सकेंगे. इसके साथ ही इस दौरान किसानों के साथ पुलिस रहेगी. 

बता दें कि किसान लगातार दिल्ली में घुसने की मांग कर रहे थे और जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की अपील कर रहे थे. लेकिन सरकार उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे रही थी. जिसके बाद किसान हंगामा कर रहे थे. शुक्रवार को सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ. किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भी वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया.