1st Bihar Published by: Chandan Updated May 31, 2021, 9:58:09 AM
- फ़ोटो
ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजदेव सिंह के 42 वर्षीय पुत्र रामनाथ सिंह दालान में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।
इस घटना इलाके में दहशत का माहौल है। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।