1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 01, 2023, 8:28:36 PM
- फ़ोटो
PATNA: राज्य सरकार ने छह जिलों में नया प्रभारी मंत्री बनाया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया व नालंदा का जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
जबकि, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, अशोक चौधरी को जमुई व सीतामढ़ी का, शीला कुमारी को लखीसराय व शेखपुरा का जयंतराज को रोहतास और मो. जमा खान को किशनगंज का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। अन्य जिलों के प्रभारी मंत्री का प्रभार यथावत रहेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है। देखिये पूरी लिस्ट...
