Hindi News / news / कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव गिरफ्तार, वर्षों से फरार नक्सली को SSB ने दबोचा

कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव गिरफ्तार, वर्षों से फरार नक्सली को SSB ने दबोचा

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Dec 23, 2023, 4:11:11 PM

कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव गिरफ्तार, वर्षों से फरार नक्सली को SSB ने दबोचा

- फ़ोटो

JAMUI: सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव को पकड़ा है। राजो यादव के बेटे अर्जुन यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। बताया जाता कि कुख्यात नक्सली के खिलाफ जमुई के खैरा थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है।


सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव चनरवर गांव में छिपकर बैठा है। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंचे सशस्त्र सीमा बल (SSB) की टीम ने कई वर्षों से फरार नक्सली अर्जुन यादव को धड़ दबोचा। गिरफ्तार के बाद कुख्यात नक्सली को खैरा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। कई नक्सली कांड के आरोपी अर्जुन यादव से पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।