लालू की पार्टी को लेकर बिहार के मंत्री ने किया दावा, कहा-अब कभी न जली राजद के ललटेन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2024, 5:28:19 PM

लालू की पार्टी को लेकर बिहार के मंत्री ने किया दावा, कहा-अब कभी न जली राजद के ललटेन

- फ़ोटो

PATNA: लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोला है। मंगल पांडेय ने दावा किया है कि बिहार में अब लालटेन कभी नहीं जलेगा। 


मंत्री मंगल पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि फर्स्ट फेज में शीशा फुटल, सेकंड में सूखी तेल। सातवां फेज तक सब कुछ टूटी, बिहार में अब कभी न जली राजद के ललटेन। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि 2047 तक भारत विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा। युवाओं को मुद्रा लोग मोदी की गारंटी पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार