Hindi News / news / लालू ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ये सरकार बस दो ही...

लालू ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ये सरकार बस दो ही काम दिल लगा कर रही है

1st Bihar Published by: Updated May 16, 2021, 3:33:57 PM

लालू  ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ये सरकार बस दो ही काम दिल लगा कर रही है

- फ़ोटो

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि की लॉकडाउन का असर भी दिखने लगा है। कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण कुछ कम हुआ है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है। कोरोना को लेकर देश और राज्य में जो हालात हैं उसे लेकर राजनेताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्विटर के जरीये एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है।



कोरोना काल में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लालू यादव ने कहा कि "सरकार बस दो ही काम दिल लगाकर कर रही है। एक जनता की उम्मीदें और सपने उजाड़ रही है वही दूसरी बात यह कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है।