1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2021, 8:46:36 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू-राबड़ी राज पर बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा लालू-राबड़ी राज में एक अणे मार्ग से हत्या की साजिश रची जाती थी। सूटकेस में भरकर पैसा सीएम हाउस पहुंचता था। जीतन राम मांझी ने इतना तक कह दिया कि मैं खुद इस बात का गवाह रहा हूं।
जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में विकास से कोई मतलब नहीं था वे विनाश की ओर जा रहे थे। इसलिए यदि इनकी सरकार बनी तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। कुशेश्वरस्थान के कयासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने यह बाते कही।
वही जीतन राम मांझी के बयान को राजद के प्रवक्ता ने मृत्युंजय तिवारी ने बेतूका बयान बताया। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतन राम मांझी हल्की बातें ना करे। यदि उनके पास कोई प्रमाण है तो उसे पेश करें। जीतन राम मांझी सीनियर नेता हैं उन्हें इस तरह की बाते नहीं करनी चाहिए। इस तरह का बयान देने से वोट मिलेगा इस गलतफहमी में वे ना रहें।