1st Bihar Published by: Updated Jul 06, 2022, 8:09:31 AM
- फ़ोटो
DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनेता उन्हें फ़ोन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को फ़ोन किया और लालू की तबियत के बारे में पूछा। इससे पहले बिहार के कई नेताओं ने भी लालू का हालचाल जाना था। वहीं एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे थे।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब लालू की तबीयत खराब हुई हो। पहले भी कई बार लालू की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कई सालों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ गई है।