Hindi News / news / लालू की जमानत पर सुनवाई से पहले बोलीं राबड़ी, बेल नहीं मिला तब...

लालू की जमानत पर सुनवाई से पहले बोलीं राबड़ी, बेल नहीं मिला तब भी कोर्ट पर भरोसा

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 12, 2019, 12:52:27 PM

लालू की जमानत पर सुनवाई से पहले बोलीं राबड़ी, बेल नहीं मिला तब भी कोर्ट पर भरोसा

- फ़ोटो

PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के पहले उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बयान सामने आया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू यादव को बेल मिले या नहीं लेकिन उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। चारा घोटाले के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठक में शामिल होने पहुंची राबड़ी देवी ने यह बातें कहीं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट