1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 09, 2024, 6:12:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान दानापुर में स्थिति उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना, रांची समेत अन्य जगहों पर जमीन से के कागजात तथा निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।
दरअसल, शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। ईडी ने दानापुर के नारियल घाट स्थित सुभाष यादव घर के अलावा दानापुर में नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान सुभाष और उनके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। ईडी की जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। सुभाष यादव ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं। इस कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी शिकंजा कस चुकी है। इसी मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं।