1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2020, 7:27:30 AM
- फ़ोटो
PATNA: अपने चुनावी सभा में नीतीश कुमार लगातार लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं. सभा के दौरान जंगल राज की याद दिला रहे हैं. जिसके बाद लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है. लालू ने कहा कि तू थक गईल बाड़ह अब जा आराम करें.
लालू प्रसाद ने कहा कि’’ बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?? पंद्रह बरस के नाकामी के ख़ाली गाल बजा के छिपाइबा?? ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ।‘’
कल नीतीश ने बोला था हमला
नीतीश कुमार ने कहा तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 साल तक पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला. पति अंदर गए पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया. कितने नरसंहार हुए? कितने अपराध हुए? नक्सल गतिविधियां होती थीं, लेकिन कुछ कर पाते थे? उसके बाद भी बिहार की जनता ने 3 बार मौका दिया, जब नहीं कर पाए तो हमें मौका दिया.तेजस्वी पर भी हमला बोला था और कहा था कि अपने खिलाफ प्रचार पाने के लिए कुछ भी बोलता रहता है सब, जो बोलता है उसको बिहार के बारे में अनुभव ही नहीं है. जिसके बाद लालू ने पलटवार किया है.