Hindi News / news / लोटा वाले रघुवंश पर लालू के डैमेज कंट्रोल, तेजप्रताप को रांची तलब किया

लोटा वाले रघुवंश पर लालू के डैमेज कंट्रोल, तेजप्रताप को रांची तलब किया

1st Bihar Published by: Updated Aug 26, 2020, 11:45:21 AM

लोटा वाले रघुवंश पर लालू के डैमेज कंट्रोल, तेजप्रताप को रांची तलब किया

- फ़ोटो

PATNA : पार्टी से पहले ही नाराज चल रहे हैं आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद लालू खुद मामले को सुलझाने में जुट गए हैं. लालू ने तेज प्रताप यादव को रांची तलब किया है.



 खबरों के मुताबिक तेज प्रताप यादव आज ही पटना से रांची के लिए रवाना होने वाले हैं. तेज प्रताप यादव ने दो दिन पहले रघुवंश सिंह को लेकर एक कड़ा बयान देते हुए कहा था कि रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे लोग के जाने से आरजेडी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. तेज प्रताप ने कहा था कि अगर एक लोटा पानी निकल जाएगा तो उससे समुद्र को कोई फर्क नहीं पड़ता.तेज प्रताप के इस बयान के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी है. रामा सिंह एंट्री की खबरों को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे हैं और ऐसे में तेज प्रताप यादव ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

 लालू यादव तेज प्रताप यादव से इसी मसले पर मुलाकात करने वाले हैं. आरजेडी के अंदर खाने की खबरों के मुताबिक लालू तेज प्रताप को यह समझा सकते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह अपनी जुबान पर लगाम रखें. लालू नहीं चाहते हैं कि तेज प्रताप उटपटांग बयानों से चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान हो.