1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Oct 19, 2019, 2:51:39 PM
- फ़ोटो
RANCHI : चारा घोटाले के चार मामलों के सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आज मुलाकात करने उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव रांची के रिम्स में पहुंच रहे हैं.
खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव का नाम आज लालू यादव से मिलने वाले तीन मुलाकातियों की लिस्ट में शामिल है और वे मुलाकात करने के लिए पटना से रवाना हो गए हैं. बताया जाता है कि तेजस्वी यादव कुछ ही देर में अपने पिता से मिलने पहुंचेंगे.
इस दौरान तेजस्वी यादव और लालू यादव के बीच राष्ट्रीय जनता दल के संगठन चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की रणनीति तय करने को लेकर भी चर्चा होगी.
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज दरौंदा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार उमेश सिंह के लिए चुनाव प्रचार करना था और सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर में भी आरजेडी उम्मीदवारों के लिए जनसभा को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण पटना से नहीं निकल पाए.