1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2020, 12:36:31 PM
- फ़ोटो
RANCHI : रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबर के बीच उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव उनके मंगलवार को मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव ने इसके लिए खास मुलाकात का समय जेल प्रशासन से ले लिया है.
बता दें कि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव से उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी मिलीं भी 27 जनवरी को मिलने पहुंची थी. इस दौरान मीसा भारती भी उनके साथ थीं. जेल जाने के बाद राबड़ी देवी की लालू से ये पहली मुलाकात थी.
बता दें कि दो दिन पहले हुई जांच रिपोर्ट में एक बार फिर से लालू यादव का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है. डॉक्टर ने बताया कि लालू प्रसाद को हर दिन 85-90 यूनिट इंसुलिन दी जा रही है. इसके बाद भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है.