1st Bihar Published by: Updated Nov 25, 2020, 1:19:52 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव में एनडीए की जीत हुई है. बुधवार को सदन में भारी हंगामे के बीच स्पीकर पद का चुनाव हुआ और एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष चुने गए.
विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़ा और महागठबंधन समर्थिक कैंडिडेट को 114 वोट मिले. विधानसभा स्पीकर पद के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने सदन में एनडीए के विधानसभा अध्यतक्ष का समर्थन किया.
मटिहानी से लोजपा के विधायक राजकुमार सिंह ने सदन में एनडीए समर्थित विजय सिन्हा के पक्ष में वोटिंग की. नतीजों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्पीकर को उनकी कुर्सी तक पहुंचाया और बधाई दी