1st Bihar Published by: Updated Jun 14, 2021, 7:09:29 PM
- फ़ोटो
PATNA: लोक जन शक्ति पार्टी में टूट के साथ ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आदरणीय रामविलास पासवान जी की विरासत की रक्षा होनी चाहिए। परिवार से अधिक महत्वपूर्ण विचार है। रामविलास पासवान जी के विचारों की हिफाज़त हम करेंगे।
आदरणीय रामविलास पासवान जी की विरासत की रक्षा होनी चाहिए। परिवार से अधिक महत्वपूर्ण विचार है।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) June 14, 2021
रामविलास पासवान जी के विचारों की हिफाज़त हम करेंगे।
;
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि रामविलास जी कहा करते थे कि मैं उस घर में दिया जलाने आया हूं। जिस घर में सदियों से अंधेरा था। उन्होंने गरीब व मजलूम लोगों को मजबूत किया। हमेशा पिछड़े समाज के लोगों के हकोहुक़ूक़ की बात की। आज रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में जन अधिकार पार्टी रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करेंगी। वैसे भी हमारी पार्टी गरीबों, कमजोरों और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनती रही है। आगे भी हमारी पार्टी रामविलास पासवान की सोच को आगे बढ़ाने का काम करेगी।