1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2020, 2:29:39 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी की हार के बाद आज समीक्षा बैठक हुई. एलजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बैठक हुई है. इस में कई नेता शामिल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने एलजेपी की हार को लेकर समीक्षा बैठक की है. इस दौरान सभी नेताओं फीडबैक लिया कि आखिर एलजेपी उम्मीदवारों का हार क्या कारण है. किस जगह पर गलती हुई. इस गलती को दूर करने का निर्देश सभी को दिया गया है.

बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड, प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष,सांसद, पूर्व सांसद, पार्टी के सभी प्रवक्ता समेत कई नेता मौजूद रहे. कई चुनाव हार चुके उम्मीदवार भी बैठक में शामिल हुए.