1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 27, 2024, 4:35:07 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। विनोद तावड़े और सांसद दीपक प्रकाश बिहार के चुनाव प्रभारी सह प्रभारी बनाये गये हैं।
वही सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व एमएलसी मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गयी है। अमित मालवीय और आशा लकड़ा भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी बनाये गये हैं। देखिये पूरी लिस्ट...

