Hindi News / news / लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का एक्शन, वाहन जांच के दौरान कार से...

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का एक्शन, वाहन जांच के दौरान कार से जब्त किए 11.45 लाख

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2024, 6:34:23 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का एक्शन, वाहन जांच के दौरान कार से जब्त किए 11.45 लाख

- फ़ोटो

RANCHI : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक महकमा एक्टिव मोड में है। चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है। हर दिन अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है। जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद की है।


दरअसल, राजधानी रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने लालपुर इलाके में एक कार से 11.45 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। 


पुलिस के मुताबिक, बरामद कैश पंडरा बाजार समिति के एक कारोबारी की है। पूछताछ के दौरान कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि कारोबार के पैसे वसूली कर रांची ले जाया जा रहा था। कारोबारी ने दावा किया है कि बरामद पैसे कारोबार के हैं। लालपुर थाना पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।