बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 12 Jan 2024 06:00:04 PM IST
- फ़ोटो
KHAGARIA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सभी जिलों में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को खगड़िया में कार्यकर्ता-संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को खगड़िया के नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और मंच का संचालन खगड़िया जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर ने किया। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्याम रजक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव राजद श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायिका रेखा पासवान, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पीके चौधरी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मेलन मे खगड़िया जिला के राजद के नेता, संगठन पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं आगामी 1 फरवरी 2024 को पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह को लेकर श्याम रजक ने परिसदन कैम्पस, खगड़िया में आयोजित नाई जनजागरण अभियान (रथ यात्रा) कार्यक्रम मे शामिल हुए। रथ यात्रा मे नाई समाज के कई नेता मौजूद रहे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।