ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत इन भोजपुरी सितारों ने डाला वोट, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत इन भोजपुरी सितारों ने डाला वोट, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में वोटिंग जारी, पिछले तीन चुनावों के पैटर्न से क्या मिल रहे संकेत? Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के मोकामा समेत पटना के सभी विधानसभा सीटों पर कैसी चल रही वोटिंग? इस रिपोर्ट से सब होगा क्लियर Bihar Election 2025: ग्रामीण वोटरों में दिख रहा गजब का उत्साह,आयोग ने शहरी मतदाओं से भी घर से बाहर निकलने का किया अपील Bihar Election 2025 : मतदान के बीच पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां, अररिया और भागलपुर में जनसभा, देंगे जीत का मंत्र Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में किया वोट, मतदाताओं से की यह अपील Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में किया वोट, मतदाताओं से की यह अपील Bihar election 2025 : 'तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए...', फर्स्ट फेज इलेक्शन के बीच बोले लालू, अपने अंदाज में लोगों से किया बड़ा अपील Bihar Election 2025: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में वोटिंग जारी, नाव और घोड़ों से मतदान केंद्रों की सघन पेट्रोलिंग; गड़बड़ी किया तो खैर नहीं

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 09 Mar 2024 10:33:40 AM IST

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

- फ़ोटो

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी हिस्सा लिया था।


दरअसल,कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंह चुके हैं। सुरेश पचौरी के साथ संजय शुक्ला ओर पूर्व विधायक विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कांग्रेस के ये सभी नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।


वहीं, मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश में कोई नया कर रहे हैं तो मोदी जी कर रहे हैं, इसलिए दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भाजपा जॉइन कर रहे हैं। आज 11 बजे आपको पता चल जाएगा, इंदौर से नेताओं का बड़ा दल आएगा। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब महात्मा गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।


आपको बताते चलें कि, भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें अभी भी खाली रही गयी है। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। साल 1989 में वह मनावर सीट से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।