Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, वाहन चालक फरार Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 19 Apr 2024 03:45:52 PM IST
- फ़ोटो
GAYA : पहले चरण के मतदान में आज बिहार की 4 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक बिहार में कुल 40.92% मतदान हुआ है। जमुई में 44.46, नवादा में 37.77, गया में 39.35 और औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत मतदान 3 बजे तक होने की सूचना है। लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर गया में नगर विधायक व बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार साइकिल चलाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है। पूरा दुनियां संकट के दौर से गुजर रही है। हम अपील करना चाहेंगे कि हर व्यक्ति को कम से कम सप्ताह में एक बार साईकिल का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। आज लोकतंत्र का महापर्व है। इस दिन हम भी साईकिल से मतदान केंद्र पहुंचे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लोगों को भी मतदान करने की अपील कर रहा हूं। मोदी जी का संकल्प विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने का है। इसी संकल्प को लेकर लोग मतदान कर रहे हैं।
देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक यह मतदान होगा। जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही वोटिंग का काम होगा। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान कार्य जारी है। बंगाल और त्रिपुरा में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान अभी तक हो चुका है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वोट डाला। वही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया। वही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साउथ फिल्म के सुपर स्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में मतदान किया। वही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।