ब्रेकिंग न्यूज़

Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम! Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट... Pooja Murder Case: मुश्ताक से अजीत बन पूजा को फांसा, जान की भीख मांगती रही मगर नहीं माना हैवान, रूह कंपा देगा यह हत्याकांड Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें...

लूटपाट के दौरान बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, सीने में गोली लगने से युवक घायल

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mon, 16 Oct 2023 09:35:13 PM IST

लूटपाट के दौरान बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, सीने में गोली लगने से युवक घायल

- फ़ोटो

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट के दौरान बाइक सवार के सीने में अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली लगने से बाइक सवार बंटी सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी नहर के पास की है। जहां लूटपाट के दौरान बंटी सिंह नामक व्यक्ति को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


बताया जा रहा है बंटी उर्फ लक्ष्मण सहरसा से अपने घर भरौली जा रहा था। इसी दौरान बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिवारी नहर के पास उसे रुकने का इशारा किया। वो जैसे बाईक रोका तो अपराधियो ने उसे लूटने का प्रयास किया। जिनका विरोध बंटी सिंह ने किया तो उसे  अपराधियो ने सीने में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुईं है। 


घटना के बाबत सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। अबतक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि किसने गोली मारी है और क्या कारण था। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जख्मी से घटना के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।