Hindi News / news / LPG सिलेंडर से लदी ट्रक के पलटने से लगी भीषण आग, ट्रक समेत...

LPG सिलेंडर से लदी ट्रक के पलटने से लगी भीषण आग, ट्रक समेत 3 बस जलकर खाक

1st Bihar Published by: Updated Oct 27, 2022, 3:03:44 PM

LPG सिलेंडर से लदी ट्रक के पलटने से लगी भीषण आग, ट्रक समेत 3 बस जलकर खाक

- फ़ोटो

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर दुमका से आ रही है जहां बड़ा हादसा हुआ है। एलपीजी सिलेंडर लदी एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गयी और सामने खड़ी 3 बसों से टकरा गयी। सिलेंडर में रिसाव होने के कारण ट्रक में आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गयी की तीनों बस को अपनी चपेट में ले लिया। 


इस दौरान ट्रक में लदा सिलेंडर ब्लास्ट करने लगा जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। एक के बाद बस धू-धूकर जलने लगी। ट्रक भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि तीनों बस पर कोई यात्री सवार नहीं था। जिसके कारण किसी की मौत की खबर नहीं है। 


हालांकि इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से झूलस गया है जिसे चारपाई के सहारे वहां से निकाला गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धाबाटाड गांव के पास हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।