Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 11 Oct 2023 04:38:28 PM IST
- फ़ोटो
BHOJPUR: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। फायरिंग करने और हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 7 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में हुई थी। जहां जमीन के विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गये और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने पहले दोनो पक्ष के 6 लोगों को गिरफ्तार किया था अब 7 आरोपियों को पकड़ा गया है।
बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी असफल साबित हो रही है। बिहार के भोजपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि मंगलवार को जमीन के लिए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। मारपीट और फायरिंग में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये थे। वही इस दौरान एक अधेड़ को भी सीने में गोली मारी गयी थी। जिसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के 6 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। आज बुधवार को 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है जहां मंगलवार को जमीन के एक टूकड़े के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। जिस व्यक्ति को इस दौरान सीने में गोली मारी गयी उसकी पहचान 50 वर्षीय गया नाथ महतो के रूप में हुई है जो वीरपुर गांव निवासी ज्ञानदयाल महतो के पुत्र हैं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। सभी का इलाज के लिए शाहपुर और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया वही मौके से एक देसी बंदूक और कारतूस भी जब्त किया।
बताया जाता है कि 55 डिसमिल जमीन को लेकर गया नाथ महतो और गांव के ही शकल दयाल सिंह के बीच 12 साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब गया नाथ महतो खेत जोतने गये तब शकल दयाल सिंह अपने भाई और भतीजों को लेकर वहां पहुंच गया। सभी हथियार से लैस थे और इस दौरान गया नाथ महतो की पहले लाठी-डंडे से पिटाई की गयी फिर सीने में गोली मार दी। घायल गया नाथ महतो ने बताया कि जब बेटे और भाई को इसकी जानकारी हुई तो वो उन्हें बचाने पहुंच गये तो उनकी भी पिटाई कर दी गयी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
गया नाथ महतो ने शक्ल दयाल सिंह, उनके भाई सालिक सिंह व दो भतीजे शत्रुध्न कुमार एवं रंजन कुमार पर लाठी-डंडे से हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट और फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। इस वायरल वीडियो में आरोपित हाथ में एक देसी बंदूक और देसी पिस्टल सरेआम लहराता दिख रहे हैं और कुछ लोग लाठी-डंडा लिये नजर आ रहे हैं।