Hindi News / news / मदन मोहन झा बोले- बिहार में कानून का राज नहीं, सरकार अपराध रोकने...

मदन मोहन झा बोले- बिहार में कानून का राज नहीं, सरकार अपराध रोकने में विफल

1st Bihar Published by: Updated Jan 13, 2021, 2:03:53 PM

मदन मोहन झा बोले- बिहार में कानून का राज नहीं, सरकार अपराध रोकने में विफल

- फ़ोटो

PATNA: रूपेश सिंह की हत्या को लेकर लगातार विपक्ष सवाल उठा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में कानून नाम का कोई चीज नहीं है. यह बात खुद मंत्री और अधिकारी भी बता रहे हैं. सरकार अपराध रोकने पर पूरी तरह से फेल हैं. 

घर से निकलना बंद हो जाएगा

मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में क्राइम चरम पर है. लोगों के मन कही इतना डर ना हो जाए घर से निकला बंद कर दें. एक किमी के दूरी पर ही सीएम नीतीश कुमार का आवास है, फिर भी अपराधी घटना को अंजाम कर आराम से फरार हो जाते है. 

अब कौन सा राज है

मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार जंगलराज की बात करते थे, लेकिन अब उनको बताना चाहिए कि बिहार में अब कौन सा राज है. बिहार में रोज कई मर्डर और रेप, गैंगरेप की घटनाएं हो रही है. सरकार पूरी तरह से क्राइम कंट्रोल करने में फेल है. जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.